{"_id":"5a205bc24f1c1bc8678bef01","slug":"191512070082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें खेलकूद महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम और रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता मेें भी हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेलकूद से बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा स्वस्थ रहने के लिए योग और खेलकूद जरूरी है। समारोह में उन्होंने खेलकूद महोत्सव में अलग-अलग स्पर्धाओं मेें विजयी हुई टीम के खिलाड़ियों में अंकिता, नेहा, सीमा, प्रीति, ज्योति, सुषमा, बबीता, उषा, राधा, आकाश, अमरदीप, राजेश, मोहित, सोनू, अखिलेश, रोहित, रवि, प्रवेश आदि को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।