फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 मतदान स्थलों की होगी वेब कास्टिंग

24 मतदान स्थलों की होगी वेब कास्टिंग

Wed, 29 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
24 मतदान स्थलों की होगी वेब कास्टिंग
बागपत।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में 24 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। ये बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। इन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अफसर कमरे में बैठकर प्रत्येक मतदान स्थल की गतिविधि देख सकेंगे। कहां पर पूर्व में विवाद हुआ है, उसी के आधार पर बूथों का निर्धारण किया गया है। 85 मतदान केंद्र के 239 बूथ पर मतदान होगा। केंद्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में बांटा गया है। जो केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में है। उन पर अफसरों की सबसे ज्यादा नजर है। उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए वेब कास्टिंग करने का निर्णय लिया गया है। 24 बूथ पर वेब कास्टिंग होगी।

सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि बागपत नगर पालिका क्षेत्र के अग्रवाल धर्मशाला कमरा नंबर एक व दो, ब्लाक बिल्डिंग कमरा नंबर एक व दो के बूथ की वेब कास्टिंग होगी। इसी तरह बड़ौत नगर पंचायत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक, दो, तीन एवं चार, प्राथमिक पाठशाला कमला नेहरू पट्टी मेहर के कमरा नंबर की बूथ की वेब कास्टिंग होगी। खेकड़ा नगर पालिका के एमएम डिग्री कॉलेज कमरा नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, इसी तरह अमीनगरसराय पंचायत के जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर तीन एवं चार बूथ शामिल है। टीकरी कस्बा के हरिजन चौपाल कमरा नंबर एक के बूथ, दोघट के श्री रविदास हरिजन चौपाल बूथ, छपरौली के जगजीवन राम प्राथमिक पाठशाला कमरा नंबर कमरा नंबर एक व दो बूथ शामिल है।
विज्ञापन


कहां कितने स्थान पर होगी वेब कास्टिंग
स्थान बूथ
बड़ौत नगर पालिका 8
बागपत नगर पालिका 4
खेकड़ा नगर पालिका 6
अमीनगर सराय नगर पंचायत 2
छपरौली नगर पंचायत 2
दोघट नगर पंचायत 1
टीकरी नगर पंचायत 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed