{"_id":"597f814e4f1c1b222f8b457d","slug":"191501528398-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी मैजिक, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटी मैजिक, 12 यात्री घायल
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। बागपत-मेरठ मार्ग पर हिसावदा मोड़ के पास ईंटों से भरे ट्रक को बचाने के चक्कर में मैजिक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इससे मैजिक में सवार 12 यात्री घायल हो गए।
मेरठ के जानी निवासी हमीद मैजिक गाड़ी चलाता है। सोमवार को सुबह के समय मैजिक में यात्री लेकर बागपत से मेरठ जा रहा था। जैसे ही हिसावदा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में मैजिक का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने यात्रियों को मैजिक से निकाला। घायल आबिद, शहजाद, गुल्लू, विकास, अजयवीर, भोपाल, दीपक अशोक, शालू, विमला, मुन्नी समेत 12 यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें सुभाष निवासी बड़ौत और सुनील निवासी रोहटा (मेरठ) घायल हो गए। उनका प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया।