{"_id":"5c7ada7bbdec2273aa6bc4bc","slug":"181551555195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरने को मजबूर शिव भक्त कावंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरने को मजबूर शिव भक्त कावंडियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
फाल्गुनी कांवड़ यात्रा में जनपद देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। वहीं शिव भक्त कांवड़ियों को जर्जर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। इससे शिवभक्तों मेें प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों का नगर में आगमन शुरू हो चुका है। कांवड़ियां नगर से गुजरते वक्त देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे हैं, इससे युवाओं व नगरवासियों का भी उत्साह देखने का बन रहा था। हालांकि नगर में आगमन से पूर्व शिव भक्त कांवड़ियों को जर्जर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। मार्ग में गहरे गड्ढे बने हैं। मार्ग खराब होने के कारण शिव भक्त कांवड़ियां जख्मी हो रहे हैं। इसको लेकर शिवभक्तों में प्रशासनिक अफसरों में आक्रोश पनप रहा है। दूसरी तरफ जर्जर मार्ग को लेकर श्रद्धांलुओं में भी आक्रोश पनप रहा है। भक्त विनीत, मोहित, गौरव, सोनू, सत्यपाल ने कहा प्रशासनिक अफसरों की बहुत बड़ी लापरवाही है। राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से शिव भक्त हर साल इसी मार्ग से कांवड़ लेकर आते हैं। हर बार कांवड़ियों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।