{"_id":"5c4773a4bdec22089f03ad46","slug":"181548186532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष जयंती की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष जयंती की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में सुभाषचंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, शिव-पार्वती, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी1897 को कटक मेें हुआ और उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया। मेधावियों को शॉल व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसमें विकास शर्मा, रूपाली सैनी, दीपिका, मीनाक्षी, कविता, पूजा, इशिका, तृप्ता आदि रहे।
उधर, किडजी प्ले स्कूल मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने बच्चों के साथ नेताजी सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक योगेश गुप्ता ने बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा का आह्वान किया।