फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तहसीलदार ने शहर की कई वार्ड को किया निरीक्षण

तहसीलदार ने शहर की कई वार्ड को किया निरीक्षण

Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने शहर की कई वार्ड को किया निरीक्षण
बागपत। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 के तहत तहसीलदार रामनयन सिंह ने शहर की कई वार्ड में पहुंचकर स्वच्छता का परखा। लोगों से सफाई के बारे में जानकारी ली। नालियों को नियमित रूप से सफाई कराने के लिए पालिका अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिए निर्देश।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 अभियान चलाया। नगर पालिका और पंचायत का जो भी सबसे स्वच्छ वार्ड होगा पहले जिला स्तर पर और उसके बाद राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को तहसीलदार बागपत रामनयन सिंह ने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर निरीक्षण किया। पैदल घूमकर स्वच्छता की जांच पड़ताल की। तहसीलदार ने नगर पालिका ईओ को सभी वार्डों में नियमित सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि जल्द दोबारा से अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया जाएगा। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि शहर के हर वार्ड में नियमित रूप से सफाई कराई जाती है। शहर के कूडे़ को निर्धारित स्थान पर फेंका जाता है। टीम में अवर अभियंता मुरलीधर, राजस्व निरीक्षक रोहित तोमर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता की जांच की
अमीनगर सराय। स्वच्छ वार्ड प्रति स्पर्धा-2018 अभियान के तहत श्रम परिवहन अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल की टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। लोगों से स्वच्छता की जानकारी ली। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सफाई नायक बनवारी, सतेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, मईनमुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed