फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रवि कुमार का जौहड़ी शूटिंग रेंज पर स्वागत किया

रवि कुमार का जौहड़ी शूटिंग रेंज पर स्वागत किया

Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रवि कुमार का जौहड़ी शूटिंग रेंज पर स्वागत किया
बिनौली (बागपत)। जकार्ता एशियन गेम्स में शूटिंग स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले रवि कुमार का जौहड़ी शूटिंग रेंज पर मंगलवार को स्वागत किया।
विज्ञापन

जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में दस मीटर एयर रायफल की मिश्रित युगल स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला के साथ देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले रवि कुमार का जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर ढोल नगाड़ों और फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें जौहड़ी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान रवि ने यहां प्रशिक्षणरत निशानेबाजों से अपने अनुभव साझा किये।
विज्ञापन

रवि कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने निशानेबाजी की शुरुआत 2005 में जौहड़ी की पुरानी घास फूंस की रेंज पर की थी। उन्हें निशानेबाजी की प्रेरणा उनके नाना डॉ. राजपाल सिंह से मिली। देश के लिए इंटरनेशनल लेवल पर करीब डेढ़ दर्जन पदक जीतने वाले रवि इस समय एयर फोर्स में जूनियर वारंट आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक कोटा हासिल करना है तथा देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है, जिसके लिए वे कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. राजपाल सिंह, साई कोच नीतू श्योराण, रविदत्त शर्मा, सोहनपाल प्रधान, रविंद्र तोमर, सचिन शर्मा, शगुन, हरिओम, रूपक, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed