{"_id":"5b0c58d74f1c1bf46e8b51fc","slug":"181527535831-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में दर्जनों उपभोक्ता कई माह से नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दर-दर की भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि पीड़ित उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम के अधिकारी उन्हें तो नया विद्युत कनेक्शन नहीं दे रहे हैं, जबकि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचाते उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करा रहे हैं, इससे उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनपता जा रहा है, उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
पीड़ित महिला उपभोक्ता सुनीता पत्नी वेदी बिनौली रोड स्थित आजादनगर कॉलोनी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पिछले तीन माह से नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। जबकि तीन माह पूर्व ही सुगम योजना के तहत 155 रुपये की रसीद भी कटवाई जा चुकी है। आरोप लगाया कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कुछ संविदा कर्मचारी कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं, जबकि उक्त संविदा कर्मचारी ही पीड़ित नगर मेें उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर उन्हें विद्युत चोरी करा कर राजस्व में लाखों का नुकसान पहुंचा रहे है। पीड़ित ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई रवि प्रताप सिंह ने कहा पीड़ित उपभोक्ता के मकान से विद्युत लाइन दूर थी, इसलिए उससे कनेक्शन नहीं दिया, अब विद्युत लाइन नजदीक पहुंच गई, जल्द ही विद्युत कनेक्शन दिला दिया जाएगा। उधर पीड़ित राखी पत्नी प्रमोद भी विद्युत कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटक रही है।