{"_id":"5acbc6d24f1c1be36b8b4a0a","slug":"181523304146-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने चौधरी चरण सिंह दौड़ में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने चौधरी चरण सिंह दौड़ में दिखाया दम
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज में रविवार की रात्रि में चौधरी चरण सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। बाद में विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. नीटू पहलवान मलकपुर ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता मेें भाग लेने से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस दौरान 1600 मीटर दौड़ सनस मलकपुर ने 4:31 मिनट मेें पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सोनी मलकपुर ने 4:34 मिनट मेें दौड़ पूरी कर द्वितीय और रवि सरूरपुर ने 4:35 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता धावकों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक सचिन उर्फ जोनू, अनुज पहलवान, कैप्टन रविंद्र सिंह पंवार, धीरेंद्र कुमार, सचिन, अनुज, कोच उपेंद्र, धर्मेंद्र, कोच विवेक मलिक, पीटीआई विजय कुमार आदि मौजूद रहे।