फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Mon, 18 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

श्री चंद प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर, बरनावा का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रथयात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष जैन दिल्ली ने ध्वजारोहण कर किया। भगवान चंदा प्रभु के चित्र का अनावरण रवि जैन, आचार्य ज्ञान सागर महाराज के चित्र के अनावरा अमन जैन, आचार्य संमति सागर महाराज के चित्र का अनावरण विनोद जैन व दीप प्रज्ज्वलित शलैश जैन, बॉबी होजरी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया । निर्णायक मंडल में नीरज जैन, विवेक जैन, सतेंद्र जैन ने प्रतियोगिता में वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रुप की टीम को प्रथम, माउंट लिटरा स्कूल की टीम को द्वितीय और पिंकी जैन मेरठ की टीम को तृतीय स्थान दिया। सलावा से आई भजन मंडली के कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्ञान सागर एकेडमी बरनावा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद बोली कार्यक्रम में खुवासी की मुकेश जैन बड़ौत ने, सारथी की बोली सुंदरलाल जैन, कुबेर इंद्र की बोली प्रदीप जैन बुढ़ाना ने, महेंद्र इंद्र की बोली हरीश कुमार जैन, सनत इंद्र की बोली राजहंस जैन ने प्राप्त की। संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। इसके बाद गांव के मुख्य मार्गों से मनमोहक झांकियों और बैंडबाजों से रथयात्रा निकाली । रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने में पंडित धनराज जैन, मोतीलाल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, जीवंधर जैन, बिजेंद्र जैन, अशोक जैन, रजनीश जैन, दिनेश जैन, विनेश जैन, हंस जैन, पलटूमल जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, हंस कुमार जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed