{"_id":"5cc20c62bdec22146f517351","slug":"171556221026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अप्रैल को 31 हजार परीक्षार्थियों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अप्रैल को 31 हजार परीक्षार्थियों का रिजल्ट
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 27 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। बागपत के 31 हजार परीक्षार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल रहे। परीक्षा के समय में बदलाव के बाद नतीजों पर सबकी नजर टिकी है। जिले में डीआईओएस कार्यालय और संबंधित स्कूलों ने रिजल्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार 27 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षा के समय में बदलाव किए जाने के बाद यह पहला रिजल्ट होगा। सीबीएसई की तर्ज पर किए जा रहे बदलाव से नतीजों पर कितना असर होगा, यह देखने वाली बात होगी। बागपत जिले के हाईस्कूल के कुल 16337 और इंटरमीडिएट के 14837 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया । रिजल्ट की तिथि की घोषणा के बाद स्कूलों और डीआईओएस कार्यालय में भी तैयारी शुरू हो गई है। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा के स्कूलों में भी नतीजे छात्र-छात्राओं को दिखाए जाएंगे।
जिले में 13 हजार छात्राएं हुई थी शामिल
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 13003 छात्राएं शामिल हुई। इनमें संस्थागत छात्राओं की संख्या 12762 रही, जबकि व्यक्तिगत फार्म भरने वाली छात्राओं की संख्या 241 रही।
विज्ञापन
रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
बागपत। यूपी बोर्ड के नतीजों में इस बार रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती भी होगी। साल 2011-12 में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.08 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 94.81 प्रतिशत रहा। जबकि शिक्षा सत्र 2017-18 में हाईस्कूल का रिजल्ट 83.30 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86.88 प्रतिशत रहा । आठ साल पुराने रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना इस बार भी चुनौती भरा होगा।
इस बार घटी परीक्षार्थियों की संख्या
बागपत। यूपी बोर्ड की साल 2018 की परीक्षा में बागपत जिले के 37489 परीक्षार्थियों ने भाग लिया । इनमें हाईस्कूल के 19096 और इंटरमीडिएट के 18393 परीक्षार्थी रहे। साल 2019 में कुल 31174 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी।