{"_id":"5cc0bbd5bdec22141d1a0529","slug":"171556134869-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खंड विकास कार्यालय में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की और गांवों में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में बुधवार को खंड विकास अधिकारी संदीप पाल ने जल संरक्षण को लेकर ब्लाक क्षेत्र के गांवों के ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बीडीओ ने कहा ग्राम विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें जल संरक्षण को लेकर जागरूक करें। कहा कि घटते जल स्तर को लेकर सभी लोग जागरूक बने और जल दोहण करने से बचे। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पडे़गा। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को ग्रामीणों के घर घर जाकर उन्हें जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान हरिओम त्यागी, सुनील बंसल, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, बुद्ध प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।