{"_id":"5c65ccbcbdec2273a83ba770","slug":"171550175420-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास सवारियों से लदी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे रिक्शा में सवार दो महिलाओं सहित पांच यात्री घायल हो गए। पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल से सवारियों को लेकर बागपत जा रही ई-रिक्शा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अमित, उसकी पत्नी सुशीला, बेटा रोहन निवासी बिजरौल, उमा पत्नी जोगेंद्र, फारूख पुत्र इस्लाम निवासी बागपत घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की गलती से पलटी। वह बहुत तेजी से चला रहा था।