{"_id":"5c1014f8bdec2212d072fe49","slug":"171544557816-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन सफल बनाने को वकीलों को जिम्मेदारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन सफल बनाने को वकीलों को जिम्मेदारी दी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में होने वाले कवि सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि 13 दिसंबर को कवि सम्मेलन बड़ौत में होगा। मुख्य अतिथि रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे। कवि सम्मेलन में सुनील जोगी, प्रताप फौजदार, हाशिम फिरोजाबादी, राजेश मंडार काव्य पाठ करेंगे। बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं से आह्वान किया। महामंत्री आजाद धामा, धर्मेंद्र एडवोकेट, देवेंद्र आर्य, खलील अहमद, मूलचंद यादव, इख्तार हसन, रामकिशन सहरावत, पवन तिंदूरिया, अमित तंवर, विजय तोमर और प्रदीप तोमर मौजूद रहे।
न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
बागपत। जिला बार संघ के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने बताया कि हाईकोर्ट बैंच के लिए चल रहे आंदोलन को लेकर संघर्ष समिति के आह्वान पर 13 दिसंबर को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और 14 दिसंबर को संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।