{"_id":"5c1014ccbdec224169397d6a","slug":"171544557772-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति शिविर और जनसंपर्क अभियान में महिलाओं को देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति शिविर और जनसंपर्क अभियान में महिलाओं को देंगे जानकारी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत नारी शक्ति शिविर और जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने और योजना की जानकारी दी जाएगी।
विशेष सचिव मेधा रूपम ने जिला प्रशासन को क्रियान्वयन के लिए पत्र लिखा। इसमें कहा कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें जिला और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की समिति का गठन किया। इनके माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में जनसंपर्क अभियान और नारी शक्ति शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जनसंपर्क अभियान 15 दिसंबर तक, नारी शक्ति शिविर 16 और 17 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया।