फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा आज से शुरू

उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा आज से शुरू

Mon, 18 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा आज से शुरू
बागपत। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा जिले में दो केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच आज से शुरू होगी। परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स, तरल पदार्थ लाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सघन चेकिंग एवं बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी के बाद भी अभ्यर्थियों को परीक्ष केंद्र में जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश एवं एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि श्री यमुना इंटर कालेज बागपत व कालिंदी कालेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 8280 अभ्यर्थी उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा के समय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, पैन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्ल्यू टूथ समेत तमाम इलेक्ट्रोलिक गैजेट्स, पानी की बोतल, खाने-पीने के सामान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यदि अभ्यर्थी जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देने आए तो केंद्र के बाहर की उनके जूते निकलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों परीक्षा केेंद्रों पर मुख्य गेट से अभ्यर्थियों की एंट्री होगी। अंदर युवतियों के लिए अलग व युवकों के लिए अलग कैबिन में लेकर तलाशी ली जाएगी। बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लेने के बाद आगे जाने दिया जाएगा। जिस अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट बायोमैट्रिक मशीन में मैच नहीं हुए तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को 18 जून को प्रात: 8 से साढ़े नौ बजे तक केंद्र में एंट्री दी जाएगी। इसके बाद गेट बंद कर लिए जाएंगे। प्रथम पाली में 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। वही परीक्षार्थियों की समस्याओं के निस्तारण व अन्य सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफों, फोटो स्टेट की दुकानों पर भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed