{"_id":"5a8c7ee64f1c1bb2208ba4cd","slug":"171519156966-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट के केंद्र व्यवस्थापक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट के केंद्र व्यवस्थापक ने दिया इस्तीफा
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र पंवार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर शिक्षा विभाग ने जनता वैदिक इंटर कॉलेज के वीरेंद्र सिंह को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के केंद्र व्यवस्थापक ने जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत को लिखित रूप में इस्तीफा देकर बताया कि यूपी बार्ड परीक्षा के दौरान विरोधी लोगों द्वारा बेबुनियाद, असत्य एवं भ्रामक आरोपों लगाकर उनकी शिकायत की जा रही थी। विभागीय अधिकारी भी उनके साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं और उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे तंग आकर उन्होंने मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि उनके स्थान पर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के वीरेंद्र सिंह को परीक्षा केंद्र का नया व्यवस्थापक बनाया है।