फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार का 17 जातियों के आरक्षण पर कोई ध्यान नहीं

सरकार का 17 जातियों के आरक्षण पर कोई ध्यान नहीं

Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार का 17 जातियों के आरक्षण पर कोई ध्यान नहीं
खेकड़ा (बागपत)। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेतृत्व में कश्यप समाज की बैठक ब्रह्मदत्त कश्यप के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कश्यप समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। हर पार्टी ने समाज के लोगों को छलने का काम किया है। मंडल प्रभारी संजय संजय कश्यप ने कहा आरक्षण पिछली सरकार ने दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हाईकोर्ट में अभी तक भी हलफनामा पेश नहीं किया। इस कारण हाईकोर्ट इलाहाबाद ने तीन महीने बाद भाजपा सरकार के हलफनामा पेश न करने पर नाराजगी जाहिर की। छह फरवरी को बागपत जिले की तीनों तहसील बड़ौत बागपत खेकड़ा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसकी अध्यक्षता ब्रहम सिंह कश्यप ने की और संचालन सुभाष चंद्र कश्यप ने किया। इसमें प्रदीप कश्यप, नरेश कश्यप, राहुल कश्यप, सत्यपाल, कश्यप, मनोज कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed