फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरनावा में टीले से बाहर झांक रहा इतिहास

बरनावा में टीले से बाहर झांक रहा इतिहास

Fri, 19 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में टीले से बाहर झांक रहा इतिहास
बिनौली (बागपत)। बरनावा में हिंडन नदी किनारे किए जा रहे उत्खनन कार्य में बृहस्पतिवार को उल्लेखनीय चीजें नहीं मिली है। उधर, ट्रैंच के नजदीक टीले की सफाई होते ही मिट्टी में दबी पुरानी ईंटें दिखाई पड़ने लगी। उत्खनन स्थल के नजदीक टीले में दबी यह ईंटें करीब ढाई हजार साल पुरानी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टीला क्षेत्र की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरातत्व पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम हिंडन नदी के किनारे बरनावा में उत्खनन कर रही है। उत्खनन के लिए बनाए गए ट्रैंच में गड्ढ़े खोदे गए हैं। जिस जगह उत्खनन किया जा रहा है, वहां से अभी तक मिट्टी के पुराने समय के बर्तनों के अवशेष, एक पुराना सिक्का मिलने की चर्चा है। उधर, बृहस्पतिवार को मजदूरों ने टीला क्षेत्र में सफाई का कार्य शुरू कर दिया। झाड़ी हटते ही टीले की मिट्टी में दबी पुरानी ईंटें बाहर से ही दिखाई पड़ रही है। मिट्टी के टीले में ऐसे कई जगह हैं, जहां यह ईंटें दिख रही है, इनके अलावा पुरानी दीवार होने का अनुमान है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी उत्खनन नहीं किया जा रहा है। इन ईंटों के भी करीब ढाई हजार साल पुरानी होने का अनुमान है। पुरातत्व विभाग की टीम ने अभी तक उत्खनन और सफाई के दौरान मिलने वाली चीजों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन



बरनावा की विवादित जमीन पर 22 को सुनवाई
बागपत। बरनावा गांव में टीले की जमीन के विवादित जमीन के प्रकरण में अब 22 जनवरी को सुनवाई होगी। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता शाहिद अली ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम में यह प्रकरण चल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रकरण की सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गई है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि करीब 36 बीघा जमीन उनकी है और इसमें कब्रिस्तान था। उधर, श्री गांधी धाम आश्रम समिति का कहना है कि कृष्णदत्त ब्रह्मचारी ने यहां पर शिक्षा का प्रचार किया। यही नहीं गुरुकुल की स्थापना की थी। वर्तमान में भी शिक्षण संस्था संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed