फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मवीकलां के यमुना खादर में पुलिस का छापा, दो पकड़े

मवीकलां के यमुना खादर में पुलिस का छापा, दो पकड़े

Sat, 04 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
मवीकलां के यमुना खादर में पुलिस का छापा, दो पकड़े
बागपत। मवीकलां के यमुना-खादर में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यमुना में पानी कम होने के बाद कई स्थानों पर अवैध खनन शुरु हो गया था। लोग चोरी-छिपे रेत लेकर आ रहे थे। सिसाना के खादर से लगातार रेत की बुग्गियां आ रही थंी। इस पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को रास्ते में गड्ढ़े खोद दिए गए थे। कोतवाली पुलिस लगातार रेत की बुग्गियों पर अन्य वाहनों को पकड़ रही है। उसके बाद भी अवैध खनन बंद नहीं हो रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मवीकलां के यमुना खादर में अवैध खनन किया ज रहा था। पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया तथा रेत की बुग्गी भी पकड़ी। पुलिस उनको कोतवाली में ले आए। आरोपियों से पुलिस उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पशु क्रूरता में होगी आरोपियों पर कार्रवाई
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में घोड़ी को शराब पिलाकर जमीन में लिखाई गई। उसके बाद उसके ऊपर खड़े होकर डांस किया गया। यह पुलिस मामले कैमरे में कैद हो गया। बाद में इसको वायरल कर दिया गया। जो सैकड़ो मोबाइल में पहुंच गया। यह मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में पशुक्रूरता के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह जांच कराई जा रही है कि मामला किस गांव का है।
विज्ञापन


बिनौली में नहीं रुक रहीं पशुओं की चोरी
बागपत। बिनौली गांव में लगातार पशुओं की चोरी हो रही है। बृहस्पतिवार रात सुभाष के मकान से एक भैसा और एक भैसा चोरी किया गया। चोर गाय को थोड़ी दूर बांधकर चले गए। इससे पहले ओमकार, कवरपाल, इकबाल समेत कई लोगों के पशु चोरी हो चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके द्वारा चोर पकड़कर पुलिस को सौंपे गए। लेकिन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा रहा है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मौके पर विनोद धामा, ओमकार, विनोद, धामा, बिट्टू, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed