{"_id":"59612e244f1c1b98148b457f","slug":"171499541028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मिनर्वा पब्लिक स्कूल, आदर्श नंगला में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पुनीत कुमार, मैनेजर सत्यपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने बताया फरवरी 2017 मेें नवोदय परीक्षा हुई थी। इसमें स्कूल के रचित मलिक, गिताक्षी सरोहा, आरव चौहान ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम जनपद में रोशन किया। स्कूल के डायरेक्टर पुनीत कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार ने किया। इसमें दीपक, गौरव मान, अंजलि, कविता, मीनाक्षी, रेनू, संध्या आदि रहे।