फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर मिल का 210 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर : सत्यपाल सिंह

मलकपुर मिल का 210 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर : सत्यपाल सिंह

Sat, 16 Feb 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर मिल का 210 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर : सत्यपाल सिंह
मलकपुर मिल का 210 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

बागपत। मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान जल्द ही किसानों के खाते तक पहुंचने की उम्मीद है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सॉफ्ट लोन मंजूर हो गया है। किसानों को जल्द ही 210 करोड़ रुपये बकाया भुगतान मिल जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने भुगतान दिलाने की मांग रखी थी।
मलकपुर, शामली के अलावा निजी क्षेत्र की राणा और वेव ग्रुप की चीनी मिलों पर बकाया भुगतान का मुद्दा बार-बार उठता रहा है। पेराई सत्र 2017-18 के मलकपुर चीनी मिल पर करीब 210 करोड़ रुपये बकाया थे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मिल को लोन नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण भुगतान लटका रहा। शुक्रवार को सॉफ्ट लोन मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही किसानों के बकाया 210 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
विज्ञापन

---------------------
कई बार बढ़ाई गई थी लोन की तिथि
बागपत। सॉफ्ट लोन के लिए पहले 30 नवंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर दस दिसंबर कर दिया गया। मलकपुर मिल फाइल कंपलीट नहीं कर सकी, जिस कारण भुगतान नहीं मिला। दोबारा से लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दो दिन पहले ही तिथि बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अब तक ढाई सौ करोड़ का भुगतान
बागपत। मलकपुर चीनी मिल पर 460 करोड़ रुपये बकाया थे। चीनी मिल पहले ही 250 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। 210 करोड़ रुपये बकाए थे, जो सॉफ्ट लोन के तौर पर मंजूर हो चुके हैं। 51 करोड़ रुपये का ब्याज भी जोड़े तो कुल बकाया भुगतान 261 करोड़ है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed