फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में नौ लाख 27 हजार 616 मतदाता

बागपत में नौ लाख 27 हजार 616 मतदाता

Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत में नौ लाख 27 हजार 616 मतदाता
बागपत। जिला निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची चुनाव आयोग को भेज दी। जिले में मतदाताओं की संख्या 927616 लाख है। इस बार 35338 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि 15563 वोट मतदाता सूची से कम हुए हैं। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बड़ौत और बागपत विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची प्रेषित कर दी गई है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 35 हजार 338 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। बागपत की तीनों विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या पांच लाख 16 हजार 786 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख दस हजार 778 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 52 है। महिला मतदाताओं की संख्या इस बार बढ़ी है। सबसे ज्यादा मतदाता छपरौली विधानसभा में है, जबकि दूसरे स्थान पर बागपत ओर तीसरे स्थान पर बड़ौत है।
विज्ञापन



किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा मतदाता
छपरौली 324106
बड़ौत 293719
बागपत 309791


बागपत की जनसंख्या 14 लाख के पार
बागपत। जिले की अनुमानित जनसंख्या 14 लाख 19 हजार 515 है। इस जनसंख्या में वोटरों की संख्या 927616 है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार बागपत की जनसंख्या 13 लाख तीन हजार 48 थी, जो अब 14 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेंडर रेशियो 795 पर
बागपत। जिले का जेंडर रेशियो एक हजार के सापेक्ष 795 पर है। जबकि बागपत विधानसभा में यह आंकड़ा 805, बड़ौत में 794 और छपरौली में 786 पर है। जिले का ईपी रेशियो 65.35 प्रतिशत है।


महिला मतदाता होंगी खास
बागपत लोकसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाता खास होंगी। पिछले बार की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

लोकसभा में मोदीनगर और सिवाल खास भी
बागपत। बागपत लोकसभा क्षेत्र में गाजियाबाद की मोदीनगर और मेरठ की सिवाल खास भी जुड़ती हैं। पांच विधानसभा से मिलकर बागपत लोकसभा सीट बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed