फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोष्ठी में कृषि शिक्षा में हो रहे तीव्र बदलाव पर चर्चा की

गोष्ठी में कृषि शिक्षा में हो रहे तीव्र बदलाव पर चर्चा की

Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में कृषि शिक्षा में हो रहे तीव्र बदलाव पर चर्चा की
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज के कृषि संकाय के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को कृषि शिक्षा मेें हो रहे तीव्र बदलाव पर चर्चा की गई। कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी व डॉ. अशोक चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मेरठ रहे। उन्होंने विश्व की बढ़ती जनसंख्या को भोजन की उपलब्धता व गुणवत्ता को बनाए रखने में जैव तकनीकी उपयोगिता का उल्लेख किया। बताया कि जैव तकनीकी के विभिन्न प्रयोगों से किस प्रकार विश्व भुखमरी की मार से बच सकता है। डॉ. एसके बालियान प्रो. जामिया मिलिया इस्लामिया ने शिक्षा में तीव्र बदलाव पर विचार रखे। डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. पंकज कुमार ने जीन प्रबंधन तकनीकी के द्वारा फलों व सब्जियों मेें जिंक की मात्रा बढ़ाने संबंधित विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. अमरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed