{"_id":"5c2138dfbdec225697311242","slug":"161545681119-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांता क्लॉज ने गाया जिंगल बेल, बच्चों ने खेला खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांता क्लॉज ने गाया जिंगल बेल, बच्चों ने खेला खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली और जेपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को यीशु के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने क्रिसमस की खुशियां मनाई। उन्हेें उपहार, टाफी और चाकलेट बांटी।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं ने पेड़ों को सजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। साथ ही यीशु मसीह के जीवन की झांकी एवं जन्म झांकी निकालकर शिक्षकों का मन मोह लिया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
उधर जेपी पब्लिक स्कूल में निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रभु यीशु के जन्म का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। इनमें प्रियांशु, तनिष्क, निकेतन, ध्रुव, नितिन, जतिन, वंश, अरशद ने भगवान ईशा-मसीहा की महानता का बखान किया। सार्थक, अभिनव, प्ररेणा, देविका, वीर, अतिक्ष, अवनि, अवि ने ईशा के जन्म पर नाटिका, किरण, सिमरन, अवनि, त्रिशा, आंचल, तमन्ना, प्रियांशी, अंशिका ने सामूहिक नृत्य किया।, संस्कृति, पीहू, तनवी, अरस्तु, सक्षम ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं को सभी धर्मों के त्योहार को समान रूप से मनाना चाहिए। किडजी प्ले स्कूल टीचर्स कॉलोनी मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता व ममता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने केक काटा। सांता क्लॉज ने छात्र छात्राओं को उपहार बांटे। डायरेक्टर ने छात्र छात्राओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लॉर्ड महावीर एकेडमी में भी क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। उधर, रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
माउंट लिटरा स्कूल में क्रिसमस पर्व का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। बच्चों में संस्कृति, पीहू, तनवी, अरस्तु, सक्षम ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रभु यीशु के जन्म का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। स्कूल परिसर में क्रिसमिस के पेड़ों को सजाया गया। मेधावियों को चेयरमैन ने सम्मानित किया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने क्रिसमिस डे का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने केक काटा। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे।