{"_id":"5c04357dbdec22415540623c","slug":"161543779709-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में बच्चों ने सीखा, डर के आगे जीत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में बच्चों ने सीखा, डर के आगे जीत है
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति ने शनिवार की रात में बड़ौत में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। इस फिल्म महोत्सव के अंतर्गत भागो भूत, लाड़ली और छू लेंगे आकाश फिल्म दिखाई गई। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या मेें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बावली रोड पर आयोजित फिल्म महोत्सव का उद्घाटन फिल्म देखने पहुंची मोहल्ले की ब्रहम कौर देवी, बबीता, शालू, चांदनी, रानी, सोनिया और दिशा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फिल्म महोत्सव में बच्चों को भागो भूत, लाड़ली एवं छू लेंगे आकाश दिखाई। भागो भूत के माध्यम से बच्चों को दिखाया कि भूत कुछ नहीं होता। बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहने और मुसीबत का डटकर मुकाबला करने की सीख देती है। लाडली फिल्म में बालिकाओं को पढ़ाने और बचाने पर बल दिया। छू लेंगे आकाश में दृढ़ संकल्प से हर काम संभव है। मुसीबत में न घबराएं। हमेशा ऊंचा सोचे और लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। इसके आयोजन में विनीत मलिक, ऋषिपाल, सत्यपाल, बबलू मलिक, गौरव मलिक, सोनू, विक्की, प्रवीण तोमर, राजवीर, धन सिंह, हिमांशु का योगदान रहा।
बच्चों ने क्या कहा
आरव ने कहा कि फिल्म दिखाने का अमर उजाला का यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
छात्रा अवनी ने कहा कि छू लेंगे आकाश फिल्म दृढ़ संकल्प लेकर बुलंदियों को छूने का संदेश देती है, फिल्म अच्छी है।
श्रेयांश ने कहा कि भागो भूत फिल्म से मुसीबत में न घबराने व अंधविश्वास पर विश्वास न करने की बात सिखाती है।
अविरल ने कहा कि पहली बार इस तरह की फिल्म प्रोजेक्टर पर देखने का मौका मिला। अमर उजाला का यह अभियान बहुत अच्छा है।
वंदना ने कहा कि लाडली फिल्म में बालिकाओं को पढ़ाने और बचाने पर बल दिया, फिल्म अच्छी है। बच्चों के साथ फिल्म देखकर अच्छा लगा।
अमर ने कहा कि सभी बच्चों के साथ बैठकर फिल्म देखने में खूब मजा आया। अमर उजाला की सभी फिल्में प्रेरणादायक हैं।