{"_id":"5c02e3f9bdec224155406157","slug":"161543693305-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में आशा शर्मा, वाद-विवाद में कनिष्क कश्यप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में आशा शर्मा, वाद-विवाद में कनिष्क कश्यप प्रथम
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आशा शर्मा प्रथम, शिवानी द्वितीय और निक्की तृतीय रहे। वाद विवाद में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कनिष्क कश्यप प्रथम, सना सैफी द्वितीय और कोमल सैनी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. बबली चौहान, नीरज मलिक रहे। डॉ. अरविंद वर्मा ने संचालन लिया। इसमें डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. भुजवीर, डॉ. अश्वनी, प्रमोद कुमार, मनीष पांडेय, ललित सिंह, डॉ. सुनील चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश का सहयोग रहा।
आईपीएस में इंग्लिश कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में कक्षा छह से नौ के मध्य इंग्लिश कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा छह के विद्यार्थियों ने बिल्ली की बुद्धिमानी विषय पर, कक्षा सात में एकता में बल, कक्षा आठ के छात्रों ने चोरी करना पाप है और कक्षा नौ के छात्रों ने संगति का प्रभाव विषय पर कहानी लिखकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के निर्देशन पर प्रतियोगिता हुई। देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिया गर्ग, अंजली जैन, दीपक सिन्हा, एक्टिविटी इंचार्ज आराधना मिश्रा की अहम भूमिका रही। समन्वयक वरुण कुमार, विंग समन्वयक अंजना शर्मा ने छात्रों के चयन और संचालन में मुख्य रोल रहा। उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने अंग्रेजी विषय महत्व के बारे में बताया। इस विषय की पढ़ाई एवं भाषा नियंत्रण हेतु मार्गदर्शन किया।