फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1578 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

1578 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
1578 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
बागपत में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते बच्चे व निरीक्षण करते कलक्ट्रेट प्रभारी - फोटो : BAGHPAT
- सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

- केंद्रों पर तैनात रहा पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को सात केंद्रों पर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई। जिले में पंजीकृत 2940 में से 1362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1578 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, श्री नेहरु इंटर कालेज पिलाना, गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा और जनता इंटर कालेज पलड़ी को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 2940 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 1362 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व छात्रों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। परीक्षा के उपरांत परीक्षा सामग्री संकलन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत में जमा करा दी गई।
विज्ञापन

बड़ौत और खेकड़ा में भी हुई परीक्षा
बड़ौत में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने बताया कि कुल 412 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 192 बच्चों ने परीक्षा दी। 220 ने परीक्षा को छोड़ दिया। खेकड़ा नगर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कालेज में 445 में से 216 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 229 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed