{"_id":"5cf968d2bdec22071212e8a5","slug":"15598491649-kahkra-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरा, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। लोहे की पत्ती से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से नीचे गहरी खाई में गिरकर पलट गया। इससे ट्रक सवार चालक व हेल्पर समेत सात लोग घायल हो गए।
हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी नदीम ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह हेल्पर शौकत व दोस्त जावेद, मोहसिन, अब्बास, इमरान आदि के साथ ट्रक में सवार होकर ट्रक में लोहे की पत्ती लादकर गाजियाबाद से हरियाणा जा रहा था। जब वह एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा, तभी ट्रक नियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसमें सवार चालक, हेल्पर व उनके दोस्तों समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक की सलाह पर पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।