{"_id":"5ceee24abdec220770317fc0","slug":"155915941710-baghpat-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती स्थल पर मिल रहे इंजेक्शन, ड्रग्स विभाग ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती स्थल पर मिल रहे इंजेक्शन, ड्रग्स विभाग ने की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। भर्ती के दौरान दौड़ से पहले अभ्यर्थियों द्वारा नशीला दवाइयां एवं इंजेक्शन का इस्तेमाल करने की आशंका जताई जा रही है। भर्ती स्थल के पास इंजेक्शन की सीरीज पड़ी मिली है। ड्रग्स विभाग ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर छापेमारी अभियान चलाया।
जेवी कॉलेज में भर्ती स्थल के पास काफी मात्रा में इंजेक्शन की सीरीज पड़ी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि भर्ती में दौड़ से पहले अभ्यर्थियों ने नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शन का इस्तेमाल किया होगा। भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों के नशीली दवाई व इंजेेक्शन खरीदने की शिकायत प्रशासन तक पहुंच रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इसका इस्तेमाल करना खतरनाक है।
सेेना मेें होने के लिए अभ्यर्थी मेडिकल स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं और वे नशीली व इंजेक्शन जो कम मूल्य का है, उसके 500 रुपये देने को लेकर देने की मिन्नत करते रहे। उधर, मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाईयां बेचे जाने की सूचना पर बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने टीम के साथ नगर के कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इससे मेडिकल स्टोरों संचालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि जब तक भर्ती यहां पर चलती रहेगी, ऐसी ही छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बिजनौर से आने शुरू हुए अभ्यर्थी
बड़ौत। जेवी कॉलेज में चल रही भर्ती के तहत बृहस्पतिवार को भले ही सहारनपुर जनपद के अभ्यर्थी भाग लेंगे, लेकिन दो दिन पूर्व ही बिजनौर जनपद के अभ्यर्थियों का नगर में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात्रि तक सहारनपुर व बिजनौर के युवाओं की भीड़ लगी रही। उधर नगर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ बाहरी जनपद से आयी पुलिस फोर्स इधर से उधर दौड़ती रही है।
सेना भर्ती में पहुंच रहे नवयुवकों के लिये रहने खाने की व्यवस्था कराने की मांग की
बड़ौत। आर्य समाज पट्टी चौधरान बड़ौत की कार्यकारिणी की बैठक आर्य समाज स्थित कार्यालय में आयोजित की। इसमें सेना भर्ती में पहुंच रहे अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कराने की मांग की।
डॉ. ओमवीर सिंह आर्य की अध्यक्षता और जसवीर सिंह आर्य के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जेवी कॉलेज के मैदान में सेना भर्ती चल रही है। इसमें अन्य जनपदों से नौजवान पहुंच रहे हैं। उचित व्यवस्था न होने के कारण नवयुवकों को फुटपाथों, सड़कों व रेलवे स्टेशनों पर सोना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से उनके रहने, खाने आदि की व्यवस्था कराने की मांग की। नगर में अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। बैठक में मांग की गई कि आर्य समाज पट्टी चौधरान का कार्यालय तथा विद्यालय जब तक भर्ती चलेगी, तब तक उन्हें निशुल्क खोला जाए। साथ ही प्रतिदिन सुबह 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाए। भोजन व्यवस्था का उत्तरदायित्व गौरव तोमर तथा उसकी युवा टीम को दे दिया जाए। बैठक में चंद्रपाल, सत्यपाल पथौलिया, प्रीतम सिंह वर्मा, ओमप्रकाश, विजेंद्र सिंह, अमित तोमर, नरेंद्र सिंह, राज कुमार, विनोद भारद्वाज, यादवेंद्र तोमर, मित्रमुनि, मोहन पाल, हरवीर सिंह चौधरी आदि रहे।