फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को सम्मानित किया

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को सम्मानित किया

Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। नगर के छपरौली चुंगी पर भाजपा महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव में डॉ. सत्यपाल सिंह को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए महिला मोर्चा की महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय ने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी महिलाओं को सम्मानित कर कहा कि बागपत जनपद में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक बढ़त के लिए हमारी महिला मोर्चा की टीम धन्यवाद की पात्र है, क्योंकि हमारी महिला मोर्चे की महिलाओं ने दिन रात मेहनत करके घर-घर जाकर एक-एक वोट को भाजपा के पक्ष में नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देने के लिए प्रेरित किया और वोट को इस चुनाव में डलवा कर डॉ. सत्यपाल सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके लिए इन महिलाओं को बहुत ही बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं सत्य और असत्य के बीच एक जंग थी। जिसको जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम के साथ महिला मोर्चा की टीम भी दिन रात एक किए हुए थे, मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई, पिछले पांच साल में बहुत सी योजनाओं पर काम किया। अगले कार्यकाल में अधूरी रह गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री के द्वारा अगली सरकार के गठन के बाद शुरू किया जाएगा। पहले हमारी महिलाएं घर से बाहर निकलने से भी डरती थी, आज हमारी पार्टी ने महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना सिखाया है, उसी का परिणाम है की अबकी बार संसद में सबसे अधिक महिलाएं सांसद चुनकर आईं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला सिंघल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम देवी, कविता चौधरी, आरती मान, नगर अध्यक्ष ममता गुप्ता, मोनिका ग्राम प्रधान बसौली प्रभात तोमर, अमित तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed