फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जाटों की तर्ज पर बंट गए दलित, इसलिए हार गया गठबंधन

जाटों की तर्ज पर बंट गए दलित, इसलिए हार गया गठबंधन

Tue, 28 May 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जाटों की तर्ज पर बंट गए दलित, इसलिए हार गया गठबंधन
बागपत। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब राजनीतिक दल मतदाताओं की चाल का गणित फलाने में जुटे हैं। जाट, एससी और मुस्लिम समीकरण फेल हो जाने की वजह तलाशी जा रही है। बागपत लोकसभा में जाट वोटरों को ध्रुवीकरण के अलावा अनुसूचित जाति के वोटरों ने भी बड़ी संख्या में कमल खिलाया। जाट समाज की तरह ही एससी समाज के वोटरों का भी खूब बंटवारा हुआ। गठबंधन की हार और भाजपा की जीत की यह भी बड़ी वजह रही।
विज्ञापन

बड़ौत विधानसभा के लुहारी गांव के बूथ संख्या 14 हरिजन चौपाल पर रालोद को 149, जबकि भाजपा को 192 वोट मिले। इसके उलट बूथ संख्या 15 पर रालोद को 280, जबकि भाजपा को 90 वोट हासिल हुए। एसी वोटर बाहुल्य जोनमाना गांव के बूथ संख्या 30 पर रालोद को 111 वोट मिले, जबकि 622 वोट हासिल हुए। बूथ संख्या 31 पर रालोद को 187 और भाजपा को 211 वोट मिले। लोयन गांव के बूथ संख्या 41 हरिजन चौपाल लोयन में रालोद को 187, जबकि भाजपा को 232 वोट मिले। बावली गांव में भी अनुसूचित जाति के वोटरों का खूब ध्रुवीकरण हुआ। हरिजन चौपाल लोहड्डा में बनाए गए बूथ पर रालोद को 169, जबकि भाजपा को 347 वोट हासिल हुए। कई बूथ ऐसे भी रहे, जहां हरिजन चौपाल में रालोद को भी खूब वोट मिले। इनमें बावली गांव का बूथ संख्या 54 हैं, जहां रालोद को 460 और भाजपा को 97 वोट मिले।
विज्ञापन


इनसेट
सरूरपुर, बावली और जौहड़ी में हार गया रालोद
बागपत। जाट बाहुल्य और कभी रालोद का गढ़ माने जाने वाले गांव में कमल खिला। बड़ौत विधानसभा के आंकड़े यही बता रहे हैं। लुहारी गांव में रालोद को 2258, जबकि भाजपा को 2586 वोट हासिल हुए। जोनमाना गांव में रालोद को 1269, जबकि भाजपा को 1679 वोट मिले। मलकपुर गांव में मुकाबला करीब-करीब बराबरी पर रहा। सिनौली गांव में रालोद को 2067 वोट मिले, जबकि भाजपा को 1691 वोट मिले। रुस्तमपुर में भाजपा 561 और रालोद ने 382 वोट हासिल किए। रालोद का गढ़ कहे जाने वाली बावली गांव में भाजपा को करीब 2568 वोट मिले, जबकि 2210 वोट मिले। जिवाना गांव में भाजपा को 806 और रालोद को 597 वोट मिले। बिजरौल में रालोद ने करीब 2936 वोट हासिल किए और भाजपा को यहां 2355 वोट मिले, लेकिन यहां रालोद के हिस्से में मुस्लिम वोट भी बड़ी संख्या में आए। काफी जाट वोटरों ने यहां भी भाजपा को वोट दिया। जौहड़ी गांव में भाजपा ने 1334 और रालोद ने 1208 वोट हासिल किए। सरूरपुर कलां में भाजपा ने 2913 और रालोद ने 2466 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बूथों पर 10 से भी कम रह गए प्रत्याशी
बागपत। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 10 पर तीन और 72 पर सिर्फ सात वोट मिले। बूथ संख्या 197 पर भाजपा को चार वोट मिले। रालोद को बूथ संख्या 315 पर सिर्फ 11, बूथ संख्या 322 पर 13 वोट ही हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed