फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा की नीतियों से आमजनता परेशान : ग्यास

भाजपा की नीतियों से आमजनता परेशान : ग्यास

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों से आमजनता परेशान : ग्यास
बागपत। रालोद कार्यालय में अल्प संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन और प्रदेशाध्यक्ष शोहराब ग्यास एडवोकेट पहुंचे। प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा नाकामियों की पार्टी है।
विज्ञापन

पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन ने कहा कि किसान बिरादरी चौधरी चरण सिंह की है। इस कौम को भाजपा ने दो हजार रुपये की रिश्वत देकर किसानों का अपमान कर मजाक उड़ाया है। दो हजार रुपये न देकर पूरा कर्ज माफ करना चाहिए था। भाजपा ने जिले को कुछ नहीं दिया, बल्कि हाईवे का कई बार शुभारंभ कराया, ट्रेन अभी तक नहीं चली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर भाषण में किसान कोष बनाने की घोषणा करते हैं, लेकिन सब भूल गए। चुनाव आया तो फिर से किसानों की याद आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। नवाब अहमद हमीद ने कहा 13 मार्च को बड़ौत में सपा, बसपा, और रालोद की बैठक होगी। इसमें चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी। 11 मार्च को सिनौली नंगला में होने वाले जयंत चौधरी के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसमें रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शोहराब ग्यास ने बागपत निवासी राशिद राव को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, बाबर चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव, अतीक अहमद को नगराध्यक्ष शहजाद को जिला सचिव, नौशाद अली को पश्चिम का महासचिव, अनीस को जिला उपाध्यक्ष बनाया। अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी। इसमें प्रदेश प्रवक्ता शादाब चौहान, विनोद खेड़ा, अतीक, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed