फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Sun, 03 Mar 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बागपत। रालोद कार्यालय में शनिवार को शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आहुति डाली। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि आतंकवादी तो मरने के लिए पैदा हुए हैं, लेकिन जवानों की शहादत पर राजनीति की जा रही है। शहादत पर चुनाव लड़ा जा रहा है। रालोद इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता है। देशहित सबसे पहले होता है, चुनाव इसमें कोई मायने नहीं रखता है। रालोद मुखिया अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी निरंतर शहीदों के परिवार के दुख में शामिल हो रहे हैं। सरकार अपनी पांच साल की असफलता पर पर्दा डालना चाहती है। योगेंद्र, अमित गुर्जर, कंवरपाल हुड्डा, विक्रम पांचाल, अनिरुद्ध शर्मा, उस्मान, डॉ. प्रेरणा जैन, शौकत, डॉ. नितिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


विंग कमांडर की घर वापसी पर खुशी जताई
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरकार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी पर खुशी जाहिर की। ढोल नगाड़े बजाकर और तिरंगा झंडा लहराकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और सरकार की कूटनीति चक्रव्यूह के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें वेदप्रकाश, देवेंद्र, संजीव शर्मा, सुमित, आदेश, अनुज, पवन शर्मा, बालेश्वर, सुभाष पारचा, प्रवीण, तनसीर अली, श्यामवीर, रेणु, मुकेश, रीना शर्मा, अनिता, राधा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed