{"_id":"5c04373ebdec2241773546d2","slug":"151543780158-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रॉसिस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रॉसिस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
संट फ्रांसिस स्कूल बिजरौल रोड बड़ौत का रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, एसपी बागपत शैलेष कुमार पांडेय व फादर जॉन कोचिचिरा ने संयुक्त रूप से किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ज्ञान को कभी नहीं बांटा जा सकता। इसलिए बच्चों को खूब पढ़ाएं और उन्हें संस्कारवान शिक्षा दे। ताकि वे आगे बढ़कर देश व समाज की उन्नति मेें अपना योगदान दे सके।
एसपी ने बच्चों को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व योग भी जरूरत है। इसलिए योग करो ओर स्वस्थ रहो। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति गीत रंग दे बसंती चोला, जय हो, हिंदुस्तान की कसम के अलावा कई सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज मेें फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। हेड गर्ल्स यशस्वी, रिया हेड ब्वाय शगुन तोमर, अजय तोमर, परिषा तोमर ने बाल मजदूरी व बेटी बचाओ नाटक का मंचन किया। अंत में फादर जॉन कोचिचिरा ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल और एसपी को सम्मानित किया। संचालन हरिओम तोमर ने किया। अंत मेें अतिथियों ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस में फादर सिनोज, फादर बिजू, फादर थोमस चिटटुकलम, सिस्टर रज्जी, सोबिन, अमर, हरिओम तोमर आदि का योगदान रहा।