{"_id":"5c018860bdec22418b5fe09c","slug":"151543604320-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर गन्ना किसानों की समस्याएं बताईं और इनके समाधान की मांग की।
रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि किसानों को रकबे और जमीन के अनुसार पर्ची आवंटित की जाए। किसानों को पर्ची कलेंडर मुहैया कराया जाए। मलकपुर समिति का समस्त स्टाफ समय पर हर दिन बैठकर किसानों की समस्या का समाधान कराए। किसानों का बेसिक कोटा तय किया जाए। किसानों को पर्ची का संदेश मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाए। भिन्न-भिन्न मिलों की सप्लाई को एक जगह जोड़ा जाए। डीएम ने मांगों पर कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमल कुमार, प्रवीण शर्मा, यतेंद्र सिंह, बबलू, देशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अंकुर, सुशील, विकास तोमर आदि मौजूद रहे।