{"_id":"5b8d8d2442c7924674625f15","slug":"151536003364-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से जलमग्न हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से जलमग्न हुआ शहर
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण नाले उफन गए हैं और नगर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार से शुरू हुई बरसात सोमवार को भी जारी रही, जिस कारण श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर से बाजार मेें सामान खरीदने को लेकर लोगों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ा। मोहल्ले व कालोनियों मेें एक से दो फीट पानी भर जाने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। जिन क्षेत्रों में कभी जल भराव नहीं होता था, वहां भी परेशानी हुई। वाहन पानी में आधे से ज्यादा डूब गए और साइलेंसर मेें पानी भरने से वाहन बंद हो गए। जिन्हें धक्का लगाकर खींचना पड़ा, जल भराव के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अंडर पास में जलभराव से बढ़ी मुसीबत
बड़ौत। लगातार हो रही बरसात से बड़का, बावली, असारा आदि गांवों सहित कई जगहों पर रेलवे प्रशासन द्वारा बनाए गए अंडर पास अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पानी निकासी न होने से अंडर पास में 5 से 10 फुट तक पानी भर जाता है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।