{"_id":"5b25672e4f1c1bda6e8b869b","slug":"151529177902-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम नहीं सुधरा, इंटरचेंज पर पर्चियों से एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम नहीं सुधरा, इंटरचेंज पर पर्चियों से एंट्री
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटर चेंज पर सिस्टम नहीं सुधरा। वाहन चालकों को एंट्री के लिए अब पर्चियां दी जा रही है, लेकिन एग्जिट होने वाले वाहन अभी भी बगैर शुल्क दिए ही निकल रहे हैं। परियोजना निदेशक किशोर कान्याल का कहना है कि टोल की ठेकेदार कंपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी है।
एक्सप्रेस-वे पर नियम है कि एंट्री प्वाइंट पर स्लिप मिलेगी और एग्जिट प्वाइंट पर टोल वसूला जाएगा। सोनीपत के जखौली और पलवल के छज्जूनगर में टोल वसूली शुरू हो गई है, लेकिन मवी कलां समेत छह इंटर चेंज पर कंप्यूटर नहीं चलने के कारण अभी तक टोल वसूली शुरू नहीं हो रही है। यही नहीं एंट्री करने वाले वाहनों को कंप्यूटर की पर्ची भी नहीं दी जा रही है। शनिवार को एंट्री करने वाले वाहनों को हाथ से बनाई गई पर्चियां दी गई, ताकि एग्जिट के समय इन पर्चियों के आधार पर ही टोल वसूला जा सके, लेकिन इंटर चेंज से एंट्री और इंटर चेंज से एग्जिट करने वाले वाहन बगैर शुल्क दिए ही दूसरे दिन भी सफर करते रहे। टोल कंपनी की ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों ने दौरा किया। इंटर चेंज पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण कंप्यूटर नहीं चल रहे हैं। मवी कलां में रविवार से व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। परियोजना निदेशक किशोर कान्याल का कहना है कि शुरूआती समस्याएं है, इनका जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
एक्सप्रेस-वे के खास तथ्य
लंबाई 135 किमी
बड़े पुल चार
छोटे पुल 46
रेल ब्रिज 08
इंटर चेंज 07
फ्लाईओवर 03
पैदल अंडर पास 151
वाहन अंडर पास 70
भूमिगत पुलिया 114
मुख्य टोल प्लाजा 02
बागपत की हिस्सेदारी
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरता है। मवी कलां में इंटर चेंज बनाया गया है। इस इंटर चेंज से वेस्ट यूपी के कई जिलों के लोगों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
इन इंटरचेंज पर टोल वसूली में परेशानी
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर दुहाई
दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर डासना
गाजियाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर बिल अकबरपुर
कसाना-बुलंदशहर मार्ग पर रामपुर
अटाली-चेनसा मार्ग पर भोजपुर