{"_id":"5a8dcf634f1c1b5e028b69b9","slug":"151519243107-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर शिक्षक नेता का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर शिक्षक नेता का धरना स्थगित
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने तहसील में दूसरे दिन भी अकेले ही विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। बुधवार को धरने बैठे जितेंद्र तोमर की मांग की कि सिरसली गांव में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। बावली चुंगी बड़ौत स्थित रोडवेज की भूमि की नापतौल कराकर यहां से बसों का संचालन कराया जाए। उनका यह भी कहना था कि द्वितीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण किया जाए। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस पर उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। कहा कि अब वे तहसील के बजाय जिलाधिकारी कार्यालय पर होली के बाद 11 बजे से 1 बजे तक धरना देंगे।