{"_id":"5a70d1684f1c1b462c8b5285","slug":"151517343080-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर होता है शोर, कैसे करें परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर होता है शोर, कैसे करें परीक्षा की तैयारी
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लधवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि भट्ठा मजदूर ईंट पथाई के समय तेज आवाज में गाने सुनते हैं। बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है।
मंगलवार को लधवाड़ी गांव के लोगों ने बताया कि गांव से नजदीक भट्ठे पर रात के 12 बजे से सुबह तक ईंट पथाई के समय मजदूर तेज आवाज में फिल्मी गाने सुनते हैं। गांव के लोग इससे आजिज आ चुके हैं। समझाने के बाद भी मजदूर नहीं मान रहे हैं। छह फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। बच्चों की पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। गांव के लोग इस संबंध में ईंट-भट्ठा मालिक से लेकर ठेकेदार को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन आरोपी गांव के लोगों के साथ ही झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। युनूस खान, भूरा, अनिल, उमेद खान, ओमवीर, यामीन, नवाब, बदरू, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।