फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवा पीढ़ी को जागरूक करें- कैप्टन रिसालदार

युवा पीढ़ी को जागरूक करें- कैप्टन रिसालदार

Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को जागरूक करें- कैप्टन रिसालदार
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में राजा सलक्ष पाल तोमर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि युवा जागरूक बनें और समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी को दूर करने में सहयोग करें। युवा शिक्षित होंगे तो भविष्य सुरक्षित होगा। बेटियों को शिक्षित करने और आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में राजा सलक्ष पाल तोमर का जन्मदिन समारोह मना। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के लोग भी पहुंचे। हरियाणा से पहुंचे कैप्टन रिसालदार सिंह ने कहा कि समाज को विघटन से रोकने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है। समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत बन गई है। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार देकर इतिहास का ज्ञान भी अवश्य कराए। ताकि युवा पीढ़ी को इंटरनेट ही नहीं अपने पूर्वजों के बारे में भी जानकारी रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे चौधरी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि समाज की इतिहास में भी एक विशेष पहचान रही है। तोमरों ने राजा महाराजाओं के समय से ही इतिहास में नाम कमाया है। अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष रणवीर सूप ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए। समाज की एकजुटता हमारी पहचान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी वेदानंद महाराज उत्तरकाशी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की ही नहीं इसे जमीन पर उतारने की भी जरूरत है। गुड़गांव हरियाणा से पहुंची छात्रा ईशा, खुशी और सोनू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और जाटों का इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह और संचालन हेमंत कुमार एडवोकेट ने किया। इसमें चौधरी राजेंद्र सिंह सरपंच हरियाणा, मास्टर कर्मवीर सिंह हरियाणा, बाबा आरके देव, रणवीर सिंह सूप, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, बराल थांबा चौधरी डॉ. महक सिंह, बड़ौत थांबा चौधरी ब्रजपाल, हिलवाड़ी थांबा चौधरी ओमवीर सिंह, इकबाल कवि, मास्टर प्रहलाद सिंह, महीपाल सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान विरेश तोमर, विजय तोमर, चौहान खाप रमाला के चौधरी ओमवीर चौहान, टेकराम जींद हरियाणा, ओमप्रकाश जींद, रामकिशन हथवाला हरियाणा, रामफल सिंह तोमर हरियाणा, सोनू तोमर, पुष्पेंद्र तोमर, चौधरी सुशील कांजर हेड़ी मुजफ्फरनगर, सम्राट सलक्षण पाल देव एजूकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


देशखाप के राजा थे सलक्ष पाल
दोघट। राजा सलक्षपाल तोमर देश पाल के प्रथम राजा थे। उन्होंने लंबे समय तक दिल्ली पर राज किया। देश खाप के विभिन्न गांव के लोगों ने जन्म दिन मनाया। बामनौली और बावली गांव को देश खाप का जिले में केंद्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed