{"_id":"5a1f0c334f1c1b86698be9bf","slug":"151511984179-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई ऊंट से पहुंचा तो किसी ने की घोड़े की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई ऊंट से पहुंचा तो किसी ने की घोड़े की सवारी
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव में मतदाता ने मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए कई तरफ की सवारी का इस्तेमाल किया। कोेई वोटर ऊंट पर सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंचा, तो कोई घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचा। किसी ने टेंपो का सहारा लिया तो कोई ई-रिक्शा से मतदान केंद्र तक पहुंचा। मतदान केंद्रों के आसपास लग्जरी कारें भी खूब दिखी। देहात क्षेत्र में बुग्गी पर भी महिला मतदाताओं को लेकर वोट डलवाए।
मतदान के मेले में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर वोटर अलग-अलग अंदाज में नजर आए। कई मतदाता लग्जरी गाड़ी से तो कई स्पोर्ट्स बाइक से बूथ तक पहुंचे। बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी नौशाद घोड़े पर सवार होकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा। इसी मोहल्ले के कई लोग घोड़ा-बुग्गी से भी गए। वहीं कुरैशियान मोहल्ला का इंतजार ऊंट से मतदान केंद्र पर पहुंचा। ऊंट पर मतदाता के पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। बुजुर्गों ने कहा पुराने जमाने में लोग घोड़े पर सवार होकर मतदान करने के लिए पहुंचेे। ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहनों को भी बूथों तक जाने का जरिया बनाया गया। दिव्यांगों अपनी ट्राई साइकिल से बूथ तक पहुंचे।
प्रत्याशियों की टीमें ढूंढती रही वोटर
बागपत। चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों की टीमें दिनभर वोटरों को तलाश करती रहीं। टीमों ने घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क किया और जो बगैर वोट डाले रह गए थे, उन्हें बूथ पर ले जाया गया।