फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मौत को दावत है यह स्टंटबाजी

मौत को दावत है यह स्टंटबाजी

Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मौत को दावत है यह स्टंटबाजी
ट्रैफिक नियम तोड़े, सड़कों पर खूब दौड़ाई बाइक
विज्ञापन

बागपत। ईद के दिन मेरठ में स्टंट बाजी करते चार युवकों की जान चली जाने के बाद भी बागपत शहर के लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। शहर में किशोर और युवा स्टंट बाजी करते नजर आए। बाइक सवार युवकों ने बगैर हेलमेट और ट्रैफिक नियम को ताक पर रखकर शहर की सड़कों पर खूब हुड़दंग मचाया। कोतवाली के सामने करतब दिखाए, पुलिस खामोश रही। बड़ौत और खेकड़ा में भी यही हालात दिनभर नजर आए।
ईद की नमाज अदा करने के बाद शहर के पक्का घाट पर बाइक सवार स्टंट बाजों का हुजूम उमड़ पड़ा। यमुना रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और पक्का घाट पर एक बाइक पर चार-चार युवक सवार होकर स्टंट करते नजर आए। स्टंट बाजी के दौरान कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कोई फिल्मी अंदाज में घूमता दिखाया। किशोरों की संख्या इनमें अधिक रही। ट्रैफिक नियमों तो ताक पर रखे ही गए, साथ ही सीधे हादसों को न्यौता भी दिया । शहर में काम करने वाली किसी स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने भी स्टंट बाजी करने वालों को भी रोकने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस वाले भी बाइक पर स्टंट करने वालों से दूरी बनाकर नजर आए। दूसरी तरफ सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय ने कहा ट्रिपल राइडिंग रोकने के लिए अभियान चलाए जाते रहे हैं। शहर में फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के यमुना रोड पर अलग ही नजारा देखने को मिला। एक युवक बाइक पर परिवार के छह सदस्यों को लेकर गुजरा। बाइक की टंकी पर दो मासूम बच्चों को बैठाया। इस तरह का सफर सीधे हादसे को न्यौता देने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग और स्टंट बाजी के खूब मामले सामने आए, लेकिन पुलिस दिनभर आंखें बंद किए रही। शहर कोतवाली के अलावा पुलिस जीप के आसपास से ही बाइक सवार घूमते नजर आए, लेकिन कोई असर नहीं दिखा।

पुलिस के कानून भी कमाल के हैं। पुलिस सोमवार को आंखें बंद किए रही, जबकि पिछले दिनों ही पुलिस ने दो सौ लोगों के चालान काटे थे। इनमें दो पुलिसकर्मी भी थे, इनके पास सिर्फ हेलमेट नहीं था। टीएसआई विपिन कुमार ने कहा किसी को भी कानून नहीं तोड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed