{"_id":"608455348ebc3ed1fe56b62d","slug":"1505-beneficiaries-have-been-given-anti-coronary-vaccine-baghpat-news-mrt535837492","type":"story","status":"publish","title_hn":"1505 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1505 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
बागपत। जिले में 22 सत्रों में 1505 लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया, जबकि 695 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। शनिवार को बड़ौत ब्लॉक में 130 फीसदी जबकि बागपत ब्लॉक में सिर्फ 42 फीसदी टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को 22 सत्रों में 2200 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 1505 लाभार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया, जबकि 695 लाभार्थी टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। शनिवार को बड़ौत ब्लॉक में सर्वाधिक 130 फीसदी और बागपत ब्लॉक में सबसे कम 42 फीसदी टीकाकरण हुआ। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को कोरोना का टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
--------------
ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक लक्ष्य टीकाकरण
बागपत 500 211
बड़ौत 200 260
बिनौली 400 230
छपरौली 400 328
खेकड़ा 500 350
पिलाना 200 126
कुल 2200 1505