फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   142 Containment Zones active in the district.

जिले में 142 कंटेनमेंट जोन एक्टिव, बड़ौत में 79 कंटेनमेंट जोन

Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
142 Containment Zones active in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 142 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। सबसे अधिक 79 कंटेनमेंट जोन बड़ौत तहसील और सबसे कम 11 एक्टिव कंटेनमेंट जोन खेकड़ा तहसील में हैं।

जिले में एक अप्रैल से 18 तक 454 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 16 व 17 अप्रैल को सबसे अधिक 60-60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीलिंग कर 25 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है। उनमें बैरिकेडिंग कर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है और जरूरत के सामान के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाती है। जिले में रविवार तक 142 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। सबसे अधिक 79 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बड़ौत तहसील में हैं। बागपत तहसील में 52 और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में सबसे कम 11 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल 142 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन बड़ौत तहसील में हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम से निगरानी कराई जा रही है और लोगों को जरूरत की चीजों की होम डिलीवरी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed