{"_id":"5cc20c5fbdec225ef76648a8","slug":"141556221023-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग में सौरभ के सोना जीतने पर खुशी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजिंग में सौरभ के सोना जीतने पर खुशी मनाई
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बिनौली के वीर शाहमल राईफल क्लब के होनहार सौरभ चौधरी के बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप की मिश्रित युगल स्पर्धा में मनु भाकर के साथ मिलकर देश के लिए स्वर्ण जीतने पर क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
मेरठ के कलीना गांव के किसान जगमोहन के पुत्र सौरभ चौधरी चीन के बीजिंग शहर में 23 अप्रैल से चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग ले रहा है। सौरभ ने मिश्रित युगल स्पर्धा में निशानेबाज मनु भाकर के साथ मिलकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सौरभ के गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी मिलते ही बिनौली के वीर शाहमल रायफल क्लब पर साथी निशानेबाजों ने जमकर खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उधर सौरभ के गांव कलीना में भी परिजनों व गणमान्य ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। कोच अमित श्योरान ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सौरभ स्वर्ण पदक जीतने का क्रम जारी रखेगा।