{"_id":"5c8417c5bdec22145a0e98a4","slug":"141552160709-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 2615 वादों का निस्तारण, 1.25 करोड़ वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 2615 वादों का निस्तारण, 1.25 करोड़ वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें 2615 वादों का निस्तारण कर 1.25 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज परमानंद शुक्ला ने दीप जलाकर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित 71 वाद निस्तारित किए । जबकि 69 लाख 57 हजार 426 रुपये ऋण वसूला गया। शमनीय आपराधिक एवं विद्युत के 1404 वादों का निस्तारण कर तीन लाख दो हजार 710 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले। मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं व बीमा दावे के 13 वाद निस्तारित कर 44 लाख 73 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को दिलवाए। पारिवारिक वाद के 56 मुकदमे किए। राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभाग के 1012 वादों का निस्तारण हुआ। मोबाइल व टेलीफोन एवं अन्य पांच वादों का निपटारा कर 12 हजार 420 रुपये की वसूली की। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 2615 वादों का निस्तारण कराया और 1.25 करोड़ रुपये की वसूली की। लोक अदालत में नोडल अधिकारी डॉ. मनु कालिया, शक्ति पुत्र तोमर, आबिद शमीम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय समर पाल बालियान, सीजेएम न्यायाधीश मिताली गोविंद राव, सिविल जज खुश्तर दानिश, एसीजेएम निशांत मान, शारिब अली, शोभित बंसल आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।