फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हौसला न खोएं, हिम्मत कर हमलावर पर मारे पंच

हौसला न खोएं, हिम्मत कर हमलावर पर मारे पंच

Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
हौसला न खोएं, हिम्मत कर हमलावर पर मारे पंच
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया। वुशू और जूडो के कोच राज विपिन जोशिया और वुशू की नेशनल खिलाड़ी शगुन तोमर और अनुसूईया ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। छात्राओं को हमलावर से बचाव के विषय में जानकारी दी। प्रशिक्षण में कहा कि मुश्किल स्थिति में हौसला सबसे बड़ा हथियार होता है। अगर हिम्मत है तो बचाव के रास्ते भी निकलते हैं। हमलावर की आंख, नाक और कान पर सीधा हमला कर उसे विचलित किया जा सकता है। पेन और पेंसिल को हथियार बनाकर वार किया जा सकता है। इसके अलावा नाखून से भी हमलावर पर अगर तेजी से प्रहार किया जाए तो वह घबरा जाएगा। भीड़ भरी जगहों या बसों में अगर कोई छेड़छाड़ करता है तो हमलावर की कलाई को मोड़कर वार किया जा सकता है। सीधा हमला करने के लिए हथेली से हमलावर के नाक पर पंच करें। इससे हमलावर मात खा जाएगा और पीड़ित को संभलने के लिए कुछ समय भी मिल जाएगा। हमलावर के पंजे के अगले हिस्से पर भी जोर से वार कर सकते हैं। इससे वह दर्द से बिलबिला उठेगा और पीड़ित अपना बचाव कर सकेगा। खिलाड़ी विकास और साहिल ने भी कस्तूरबा की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन


छात्राओं का बढ़ेगा आत्मबल : मधु त्यागी
बड़ौत। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन मधु त्यागी ने सेल्फ डिफेंस कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कैंप से छात्राओं का आत्मबल बढ़ेगा। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगी। यही प्रयास संस्था में किया जाता है कि छात्राओं को शिक्षा दी जाए, ताकि वह जीवन पर्यंत उसका प्रयोग कर सकें। रश्मि, कविता, मीनाक्षी चौहान, रितु रानी, सोनिया रानी, पूनम, संतोष कुमार मौजूद रहीं।
विज्ञापन



नियमित दिनचर्या और व्यायाम करें
बड़ौत। प्रशिक्षकों ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह दिनचर्या को नियमित रखें। समय का सदुपयोग करें। रोजाना व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें। इससे शरीर मजबूत बनेगा और दिमाग भी तरोताजा रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान लगाए। जरूरी प्रोटीन और केलोरी लें। बीमारियों की अनदेखी भी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed