फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सपाइयों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाया

सपाइयों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाया

Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाया
बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने सोनीपत बस स्टैंड पर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि गन्ना भुगतान को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और सीएम योगी आदित्य नाथ ने 30 नवंबर तक भुगतान की बात कही , लेकिन वायदा पूरा नहीं हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शनिवार को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना भुगतान को लेकर बार-बार वायदा किया, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। पहले अक्तूबर में भुगतान की बात कही, लेकिन इसके बाद 30 नवंबर तक पेराई सत्र 2017-18 का संपूर्ण भुगतान की बात सीएम और केंद्रीय मंत्री ने की, लेकिन 30 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ, इससे किसान परेशान हैं। इसके बाद कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान न होने से बेटी या बेटा की शादी तक नहीं कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। रेलवे लाइन का दोहरीकरण नहीं किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से खंभे अभी तक नहीं हटाए। भाजपा नेताओं के सभी वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इसमें जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद, रविंद्र यादव, सोनू यादव, ऋतिक, वसीम खोखर, बिजेंद्र यादव, हमीद, अब्दुल, सलीम, अखलाक, राजू ,बबलू सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन


450 गन्ने का दाम को लेकर लड़ाई लड़ेगा रालोद
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि डीजल, उर्वरक, बिजली, मजदूरी सभी के दाम बढ़े है, लेकिन गन्ने का दाम बढ़ा हुआ नहीं दिया। उन्होंने कहा रालोद 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम मिले, इसके लिए लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा अधिकांश चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2017-18 का अब तक भुगतान नहीं किया। मुख्यमंत्री मंत्री की घोषणा हवाई साबित हुई। इसके बाद 30 नवंबर तक गन्ने का भुगतान का दावा किया, अब वह भी हवाई साबित हो चुका है। इससे सिद्ध होता है कि सरकार झूठ बोलकर किसानों के साथ छल कर रही है। मात्र बागपत के किसान का मिलों पर चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा है। रालोद इसके विरोध में आंदोलन करेगा। वहीं गन्ने की पर्ची किसानों के दरवाजे पर पहुंचेगी के दावे किए, यह घोषणा भी हवाई साबित हुई। पर्ची काटने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को दे दी, इससे किसानों को मेरठ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं बागपत शुगर मिल की क्षमता एक लाख क्विंटल होनी चाहिए। किसानों का गन्ना समय पर नहीं डलता और परचा भी कम आता है। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, ओमवीर सिंह ढाका, महेंद्र, ओमवीर सिंह तोमर, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगमेहर सिंह पंवार, विक्रम सिंह पांचाल आदि रहे।


डीएम से राजपुर में मंडी खुलवाने की मांग
बागपत। राजपुर खामपुर गांव के लोगों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सब्जी एवं फल मंडी न होने के कारण किसानों को परेशानी होती है। फसल विक्रय करने के लिए जिला से बाहर जाना पड़ता है। किसान का समय और अधिक किराया खर्च होता है। फसल की पूरी कीमत भी नहीं मिल पाती है। गन्ने की फसल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। डीएम से मंडी खुलवाने की मांग की। इसमें धर्मेंद्र चौधरी, राजीव तोमर, शौकेंद्र धनकड़, भानू दांगड़, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed