{"_id":"5b8d8efe42c79246361b291c","slug":"141536003838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से मानदेय नहीं, फीकी रही संविदा कर्मियों की जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से मानदेय नहीं, फीकी रही संविदा कर्मियों की जन्माष्टमी
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर और क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारियों की जन्माष्टमी इस बार फीकी रही। एक तो उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला, ऊपर से ऊर्जा निगम के अफसरों ने संविदा कर्मचारियों को उनकी तहसील के अनुरूप अन्य किसी दूसरी तहसील क्षेत्र में तैनाती करने के निर्देश दिए। इसलिए निगम के नए आदेशों के खिलाफ भी संविदा कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के बावजूद ढिकाना, जौनमाना, रमाला, पुसार, दाहा, बड़ौली, कोताना, दोघट, माजरा, किरठल, छपरौली, जौनमाना, मलकपुर, बावली, लूंब, असारा, जौहडी, ककडीपुर, बड़ौत आदि बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि जब तक निगम के अफसर नए आदेश को वापस नहीं लेते तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा। वक्ताओं का कहना था कि संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों की तैनाती उनकी तहसील से दूसरी तहसील क्षेत्र के गांवों मेें करने के आदेश मिले हैं। इससे कतई सहन नहीं किया जाएगा। धरने पर नरेश, राजीव, धर्मेंद्र, अंशुल, किशन, सोमपाल, विकास, इमरान, विनय, संजीव, मदन पाल, जोगेंद्र, अरविंद, सुक्रमपाल, हरिओम, कुलदीप, सुभाष चंद, सचिन, रामनाथ, रामफल, गोपाल, सागर, रणवीर, प्रवीण, शाकिर, शौकेंद्र, विपिन, इंद्रपाल, अशोक, सुभाष, नरेंद्र आदि रहे।